बरेली, जून 16 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में दिया। सभी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह आठ से दो की जगह सुबह साढ़े सात से 12 बजे किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कई जिलों में छात्र हित में समय परिवर्तन कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा भी पुनः हीट वेब का अलर्ट जारी किया गया है। मांडलिक मंत्री रुचि सैनी ने बताया गई कि कुछ दिनों पूर्व में आई आंधी-तूफान के कारण स्कूलों तक लाइट पहुंचाने वाले अधिकांश पोल क्षतिग्रस्त हो गए है, जिस कारण विद्यालयों में लाइट भी नहीं आ रही है, जिससे कक्षाओं में बहुत गर्मी हो जाती है और छात्रों को गर्मी सहनी पड़ती है। ज्ञापन देने वालों में जिला मं...