गाजीपुर, जून 10 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नया शैक्षिक कैलेंडर लागू किया जा रहा है। इसके तहत अब प्रत्येक शनिवार को खेल, कहानी, चित्रकला, संगीत, समूह चर्चा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही कमजोर छात्रों के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन भी किया जाएगा। सैदपुर क्षेत्र के 179 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 18 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। नए कैलेंडर के अनुसार हर शनिवार को शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों में सीखने की रुचि बढ़े और उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास हो सके।हर यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों में बदलेगा रिपोर्ट कार्ड का स्वरूप माह के अंतिम शनिवार को बाल मनोविज्ञान आ...