रायबरेली, मार्च 24 -- तिलोई, संवाददाता। डीबीएस कालेज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम प्रधानों की ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि जितने सुयोग्य शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में है वह कॉन्वेंट स्कूलों में नही है। विद्यालय के सहयोग में हम जनप्रतिनिधिगण जिस लायक है कभी पीछे नही हटेंगे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने अभिवावकों से अपील करते हुये कहा कि अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में ही करायें। क्योंकि प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। प्राथमिक विद्...