गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाने के दावें गाजीपुर में दम तोड़ रहा है। 25 से विद्यालय खुलेंगे, लेकिन इनमें सरकार के मिशन कायाकल्प का संकल्प कागजों में ही सिमट कर रह गया है। स्कूलों में बेहतरी और सुधार के बड़े-बड़े दावों की हवा निकल गई और अधिकारियों ने सरकार की मंशा को पलीता लगा दिया। बेसिक शिक्षा के महानिदेशक ने सरकार के 100 दिन में विद्यालयों की तस्वीर बदलने की बात कही, लेकिन दो वर्ष बाद भी विद्यालयों के बदतर हालत तस्वीर बनकर ही रह गए। 2266 विद्यालयों में प्रवेश लेने के बाद छात्रों को सुविधाएं नहीं मिल सके। दूसरे शब्दों में कहें तो अबतक जिले में 19 बिंदुओं पर परिषदीय विद्यालय खरे नहीं उतर सके।

परिषदीय विद्यालयों की स्थिति जनपद में 2266 परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए शास...