कन्नौज, मार्च 31 -- कन्नौज। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीएसए, शिक्षकों ने व्हाटसएप डीपी, स्टेटस लगाकर जागरुक किया जा रहा है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ होगा। अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन कराए जाने हैं। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने स्कूलों में बच्चे के नवीन प्रवेश को लेकर विशेष तरीके की तैयारियां की हैं। बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षण के लिए कई विद्यालयों में बच्चों से संबंधित बाल पेटिंग की गई हैं। ताकि स्कूल आए बच्चे इन पेटिंग को देखकर मोहित हो सकें। बीएसए ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण एक अप्रैल से पंद्रह अप्रैल तक चलेगा। दूसरा चरण एक जुलाई से पंद्रह जुलाई तक चलेगा। अभियान को सफल बनाए जाने के लिए जिले ...