मऊ, मार्च 30 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के चकरा न्याय पंचायत अंतर्गत स्थित चार परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत चार शिक्षकों के सेवानिवृत होने पर सोमवार को विदाई दी गई। इन शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय बेरुकी पर कार्यरत शीला सिंह (प्रधानाध्यापक), उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर बुलंद पर कार्यरत शिक्षक तेज कुमार, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कीरत सराय पर कार्यरत शिक्षक रामनारायण चौहान तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चकरा पर कार्यरत परवेज खान (प्रधानाध्यापक) रहे। इन शिक्षकों को साथी शिक्षकों ने अंगवस्त्र व अन्य उपहार प्रदान कर मंगल भविष्य की कामना के साथ विदा किया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कीरत सराय पर आयोजित विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.