कानपुर, मार्च 22 -- सरसौल। समग्र शिक्षा के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के कई परिषदीय स्कूलों के करीब दो सौ बच्चों को रविवार को शैक्षणिक भ्रमण में बिठूर के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान सीडीओ दीक्षा जैन के प्रोत्साहन से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह के संरक्षण व जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण यात्रा में जिले के बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर, भीतरगांव, घाटमपुर, पतारा, विधनू और सरसौल सहित सभी 10 विकास खंडों से कुल 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें बच्चों को इस्कॉन मंदिर, सुधांशु आश्रम, ध्रुव टीला एवं बिठूर म्यूज़ियम का भ्रमण कराया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी शिशिर जायसवाल द्वारा बच्चों को बैग वितरित किया गया। इस मौके पर प्रवीण पाण्डेय, प्रभात उपाध्याय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.