अयोध्या, जुलाई 25 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31 वें दीक्षान्त समारोह के अन्तर्गत विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए कंपोजिट विद्यालय नंदीग्राम एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर में छात्र-छात्राओं के लिए विविध पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान बच्चों के बीच कबड्डी, पोशांपा, योग डांस, गिनतारी और किटकिट जैसे पार पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं। आधुनिकता और डिजिटल युग के इस दौर में इन पारंपरिक खेलों के आयोजन से न केवल बच्चों की शारीरिक व मानसिक क्षमता का सर्वांगीण विकास हुआ, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर भी मिला। यह भी...