परिषदीय विद्यालयों के छात्रों मिला यूनिफॉर्म
गाजीपुर, अगस्त 1 -- देवकली। ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर, माऊपारा, सोन्हुली, देवकली नदीपार, भितरी, मीरपुर तिरवाह, पोटा, पहाड़पुर कला तथा उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय चितोरा और पियरी के विद्यार्थियों को ड्रेस प्रदान की गई। नई यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने भी खुशी जताई। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि तनू स्वयं सहायता समूह और मां शारदा स्वयं सहायता समूह द्वारा बच्चों का नाप लेकर गुणवत्तापूर्ण यूनिफॉर्म तैयार की गई है। इससे बच्चों को समय पर बेहतर ड्रेस मिल रही है, वहीं समूह से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.