देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हो गई। 20 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में विभाग द्वारा इस बार प्रश्नपत्र की व्यवस्था की गई है। इससे शिक्षकों को कुछ राहत मिली है। हालांकि उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था शिक्षकों ने खुद से की है। शिक्षाधिकारियों ने जगह-जगह विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा का हाल जाना।बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जिले के कुल 2121 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.80 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। सोमवार को प्रथम और द्वितीय पॉली में कक्षा एक, दो, तीन, चार व पांच में मौखिक परीक्षा हुई। वहीं कक्षा छ:, सात और आठ में प्रथम पॉली में छात्रों ने कृषि व गृह शिल्प की परीक्षा दी। दूसरी पॉली में खेल एवं स्काउट विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा को देखते हुए विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.