औरैया, मार्च 16 -- औरैया, संवाददाता। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। ये परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। जिले के 1210 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 77,955 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक रूप में कराई जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं लिखित रूप में हो रही हैं, जिनमें 28,817 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। लिखित परीक्षा 50 अंकों की रखी गई है। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए गए हैं, ताकि छात्रों की विषय संबंधी समझ का सही आकलन किया जा सके। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.