बरेली, मार्च 18 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में इस बार अव्यवस्था हावी है। लगातार तीसरे दिन छात्रों व शिक्षकों को अव्यवस्था से जूझना पड़ा। बुधवार को पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विषय व दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक मे अंग्रेजी की परीक्षा हुई। प्रथम हो या द्वितीय दोनों ही पाली में हुए पेपर के प्रश्नपत्र कम पड़ गए। ऐसे में व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नपत्र मंगाकर ब्लैकबोर्ड पर लिखवाया और छात्रों से उत्तर लिखवाए। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से लगातार दो पालियों में हो रही हैं। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में विद्यालयों में प्रश्नपत्र की कमी के कारण अव्यवस्था भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.