ललितपुर, अप्रैल 18 -- ललितपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी में बच्चों की सुविधा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव संबंधी एक ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री विनोद निरंजन के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। उसने भीषण गर्मी और लू को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के परिषदीय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों का समय 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया और इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उनको सौंपा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में स्कूलों के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.