परिषदीय में शिक्षा सुधार के लिए हर तीन माह पर होगा पीटीएम
गाजीपुर, सितम्बर 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) महज औपचारिकता नहीं रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने पीटीएम का स्वरूप बदलते हुए इसे हर माह के बजाय तीन माह में एक बार कराने का फैसला किया है। बैठक में छात्रों की पढ़ाई, अनुशासन और उपस्थिति के साथ विद्यालय के माहौल की समीक्षा होगी। इसकी निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। गाजीपुर के 2266 परिषदीय विद्यालयों में करीब दो लाख पच्चीस हजार छात्र पढ़ते हैं। विभाग का मानना है कि छात्रों को स्कूल भेजने तक अभिभावकों की जिम्मेदारी सीमित नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से पीटीएम में अभिभावकों की भागीदारी और जवाबदेही बढ़ाई जा रही है। पहले हर महीने होने वाली बैठकों में कई विद्यालयों में अभिभावकों की संख्या कम रहने से गतिविधियां औपचारिकता तक सिमट जाती थीं। हर तिमाही बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.