परिषदीय बच्चों ने कृषि विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक असोथर के 100 छात्र-छात्राओं का एक्सपोज़र विजिट बांदा कृषि विश्वविद्यालय में कराया गया। बच्चों ने बीईओ के नेतृत्व में कृषि की नवीन तकनीके, काष्ठ कला म्यूजियम, फल सब्जी उद्यान लैब आधुनिक कक्षाएं हरा भरा सुसज्जित परिसर देखकर ग्रामीण बच्चों ने कई नवीन अनुभव प्राप्त किए। बच्चों को यह समझ आया कि कृषि हमारे देश कि रीढ़ है और इसे नवीन तकनीकों से और अधिक सुदृढ किया जा सकता है तथा कृषि मे रोजगार के असीमित अवसर छिपे हुए हैं। बच्चों के साथ ललतेश त्रिवेदी, विक्रम सिंह भदौरिया, प्रभात गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, लोकेश गुप्ता, शिवपूजन सिंह, मंजू, किरन देवी, कुसुम सिंह, प्रदीप, रामनरेश, संदीप साहू, पंकज गुप्ता आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.