कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सत्र शुरू होते ही परिषदीय स्कूलों में किताबों का वितरण पूरा होने को है। प्रेरणा एप पर छात्रों के पास होने के बाद उनके नाम नई कक्षाओं में स्वतः लिख गए हैं। अब इनके ऑनलाइन सत्यापन का कार्य शिक्षकों को सौंपा गया है। निशुल्क यूनिफॉर्म आदि की धनराशि के वितरण के लिए खातों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। इनके बैंक खातों को आधार से सीड किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश के बाद स्कूलों को जल्दी से जल्दी इस कार्य को पूरा करने के निर्देश मिल गए हैं। यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, शूज-मोजा एवं स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए धनराशि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जानी है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पुराने छात्रों के अतिरिक्त जिन नए बच्चों ...