मुरादाबाद, मार्च 24 -- मंडल के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि प्रतिभा कभी छिपती नहीं है। सरकार की पहल के तहत चयनित विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा, जो उनके लिए एक प्रेरणादायक अनुभव होगा। मंडल के विभिन्न जनपदों से चयनित छात्र-छात्राएं मुरादाबाद से अनम एवं जैबी परवीन, बिजनौर से शिवा एवं रचित, रामपुर से मनप्रीत एवं सानिया बी, संभल से प्रशांत एवं अब्बास साईदा तथा अमरोहा से अवनीश एवं नमन पहली बार हवाई यात्रा कर श्रीहरिकोटा जाएंगे और उपग्रह प्रक्षेपण की प्रक्रिया को नजदीक से समझेंगे। इन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित मॉडल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.