गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर, संवाददता। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में करायी गयी। दोनों पाली में 16 हजार 763 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। गाजीपुर के कुल 2269 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा करायी गयी। कक्षा एक से पांच तक छात्रों ने गणित की परीक्षा दी। जिसमें एक लाख 43 हजार 847 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें एक लाख 32 हजार 339 उपस्थित हुये। जबकि 11 हजार 508 उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में छह से आठ तक परीक्षार्थियों ने संस्कृत की परीक्षा दी। जिसमें 65 हजार 690 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 60 हजार 435 उपस्थित रहे। जबकि 5255 अनुपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि सभी विद्यालयों को संबंधित विषयों के प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। कक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.