फतेहपुर, नवम्बर 27 -- फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों के अब बच्चे इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी की पढ़ाई करेंगे। बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए आईआईटी कानपुर के सहयोग से इसका पाठ्यक्रम तैयार हो रहा है। इसके जरिए सरकारी स्कूलों के बच्चे अब कंप्यूटर, कोडिंग, डिकोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जानकारी ले सकेंगे। जिले में कुल 259 जूनियर हाईस्कूल और 487 कम्पोजिट विद्यालय हैं। इन स्कूलों में अब बच्चों को तकनीकी शिक्षा की भी जानकारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कराया है। एनसीईआरटी की पहल पर प्रदेश भर से चुने गए 750 शिक्षकों को आईआईटी कानपुर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके लिए जिले से 35 शिक्षकों के नाम प्रशिक्षण के लिए भेजा है। ये विशेषज्ञ शिक्षक कंप्यूटर की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.