गाजीपुर, मार्च 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र से परिषदीय विद्यालयों में ड्रापआउट बच्चों पर निगरानी के लिए '' शारदा ऐप '' डिजिटल व्यवस्था लागू होगी। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ऐसी ट्रैकिंग प्रणाली का इस्तेमाल करेगा, जिसमें यदि कोई छात्र स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहेगा, तो अलर्ट तुरंत प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और अधिकारियों को मिल जाएगा। इससे शिक्षक टीम अनुपस्थित बच्चे के घर पहुंच कर समय रहते समस्या का समाधान करेगी। ड्रापआउट बच्चों की संख्या में गिरावट आएगी। बच्चों के पढ़ाई बीच में छोड़ने यानी ड्रॉपआउट की समस्या गंभीर रूप ले रही है। गरीब परिवार, आर्थिक तंगी, घर की जिम्मेदारियां और स्कूल में प्रेरणा की कमी बच्चों को शिक्षा से दूर कर रही हैं। सरकार अब डिजिटल ट्रैकिंग और समय पर हस्तक्षेप के जरिए इस समस्या को रोकने और हर बच्चे ...