परिषदीय के छात्रों का आधार और जन्म प्रमाण पत्र नंबर पोर्टल पर होगा अपलोड
गाजीपुर, जुलाई 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का अब जन्म पंजीकरण कराना होगा। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर सूचना दे दिया है।जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को आधार कार्ड संख्या के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र का नंबर भी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। शासन के निर्देश पर गाजीपुर के 2266 परिषदीय विद्यालयों में पिछले दिनों आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था। क्योंकि आधार से अटैच खाते में ही बच्चों के लिए ड्रेस, बैग, जूता-मोजा का पैसा भेजा जाता है। हालत यह है कि बच्चों के व उनके अभिभावकों के आधार बनवाने में ही प्रधानाचार्य व शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। अब भी काफी बच्चों के अभिभावकों के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.