परिश्रम ही सफलता की कुंजी , प्रतिभा के बल पर सफलता प्राप्त करें
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- फर्रुखाबाद ,संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अभ्युदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को सफलता के गुर सिखाते हुए कहा कि अभ्युदय का तात्पर्य जीवन की संभावनाओं का सूर्योदय है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा के बल पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, समर्पण एवं तकनीक के साथ तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.