कुशीनगर, फरवरी 2 -- कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के खेसिया गांव में संचालित समाज कल्याण इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों के लिए वार्षिकोत्सव यादगार दिन होता है। बच्चों को अपने अभिभावक व गुरु से सम्मान और संस्कार युक्त व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड का परीक्षा आने वाला है। बच्चे तनाव मुक्त होकर तैयारी कर अच्छे नंबर लाकर स्कूल, क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करें l इसी क्रम में बीएसए रामजियावन मौर्य ने कहा जो परिश्रम करेगा वही आगे भी बढ़ेगा। शिक्षक बच्चों की प्रतिभा पहचान कर उसे निखारने का प्रयास करें। हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रांतीय महामंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.