परिश्रम और अनुशासन से मिलेगी सफलता: सपना
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- प्रतापगढ़। नयापुरवा गौखड़ी स्थित एस लिटिल वंडर मांटेसरी स्कूल में परीक्षा परिणाम और रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह हुआ। रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधिका सपना तिवारी और प्रधानाचार्य रामफेर सरोज ने किया। सपना तिवारी ने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। इस अवसर पर शिक्षक पवन पांडेय, कुलदीप सोनी, शालिनी मिश्रा, कविता यादव एवं आदित्य मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.