चंदौली, मई 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर 1 से 15 मई तक अनाधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न/हूटर लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 25 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों का चालान किया गया है, जबकि 4 वाहनों को सीज किया गया है। इस कार्रवाई से विभाग को करीब 2.50 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होगा। एआरटीओ डॉ सर्वेश गौतम ने स्पष्ट कहा कि अवैध मोटर गैराज और वर्कशॉप संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने या लगाने पर प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मोडीफाईड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर लाइसेंस होगा निलंबित वहीं ऐसे वाहन चलाने वालों पर तीन माह तक ...