परिवास परामर्श केंद्र में हुआ सुलह
कुशीनगर, जून 25 -- पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र टीम ने एक दम्पति के मध्य आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया है। इसमें प्रार्थना पत्र के आधार पर पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र कुशीनगर में तलब किया गया था। परामर्श के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर काफी दिनों से उत्पन्न मनमुटाव के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराया गया। काउंसलिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सिपाही सुमन पाण्डेय, रीमा व साधना आदि उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- परिवास परामर्श केंद्र में हुआ सुलह यह भी पढ़ें- आपसी सहमति से दंपति में हुई सुलह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.