सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बना कर 68 हजार की नकदी सहित करीब ढाई लाख का माल पार कर ले गए। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। सदरपुर क्षेत्र के अन्नीपुर मजरा बसावनपुर गांव निवासी राम प्रवेश वर्मा के मुताबिक सोमवार की रात वह परिवार सहित घर में सोए थे। तभी चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने इनके घर से अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर 68 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब ढाई लाख का माल पार कर ले गए। सुबह परिवार के लोग जागे तब घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.