परिवार सोता रहा, चोर मोबाइल और ई रिक्शा के पार्टस लेकर फरार
मेरठ, मई 25 -- लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में देर रात चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। चोर परिवार के सोते समय घर में घुस गया और दो मोबाइल फोन सहित ई-रिक्शा के पार्ट्स चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मदीना कॉलोनी निवासी इस्माइल मजदूरी करता है। बिजली नहीं आने के चलते परिवार रात में मकान का गेट खोलकर सो रहा था। देर रात एक युवक घर में घुस आया और चोरी कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक ब्लैक रंग की बनियान, ब्लू जींस और सिर पर नीले रंग का कपड़ा बांधे दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- धान रोप रहे मजदूरों के मोबाइल चोरी, बकरा और बैटरियां भी ले गए बदमाश वीडियो में वह पहले घर के अंदर जाता है और कुछ देर बाद ई-रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.