परिवार से विवाद के बाद युवती ने खाई कीटनाशक
गढ़वा, मई 14 -- गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के गुरूर गांव निवासी विनोद चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री सुनीति कुमारी ने गुरुवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर परिवार वालों से उसका विवाद हो गया था। उसी से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.