बरेली, मार्च 16 -- बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पीलीभीत जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बता दें कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा में हर्षित मिश्रा के परिवार से मिलने और घटना की वास्तविक जानकारी लेने जा रहा था। इसमें डॉ. केबी त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शामिल थे, मगर डॉ. केबी त्रिपाठी को रविवार को पुलिस ने उनके घर में ही रोक लिया।डॉ. केबी त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.