हरदोई, अप्रैल 13 -- टड़ियावां। कस्बे की बाजार में खरीदारी के लिए दंपति के हाथ से चार वर्षीय मासूम बिछड़ गया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। इसके बाद वहां पहुंचे परिजनों ने उसे सकुशल देखते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया की सोमवार को थाना क्षेत्र के चार वर्षीय अजीत अपने पिता राघवेंद्र और मां के साथ कस्बे की बाजार में घरेलू सामान की खरीददारी आए थे। खरीदारी के दौरानमासूम अजीत अपने मां बाप के हाथ से छूट कर बाजार में कहीं भटक गया, उसके रोते बिलखते की सूचना पर पहुंची पुलिस की मिशन शक्ति टीम उसे थाने लेकर पहुंची। देर शाम उसके परिजन कोतवाली पहुंचे तो मासूम अजीत को सकुशल देखा। जिससे उसके माता- पिता का चेहरे पर खुशी छा गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.