परिवार सहित ओमान में फंसे आरएलडी नेता,परिजन चिंतित
हाथरस, मार्च 1 -- हाथरस, संवाददाता। हाथरस के ब्लाक मुरसान के करील निवासी आरएलडी नेता प्रवीन पौनिया अपनी पत्नी, बेटी व बहन के साथ ओमान में फंसे हुए हैं। वहीं सिकंदराराऊ निवासी एक मल्टी नेशनल कंपनी के मैनेजर दुबई में फंस गए हैं। फिलहाल दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी तरह सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन परिवार के लोगों की चिंता कम नहीं हो पा रही है। परिवार उनके जल्द वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। रलोद नेता प्रवीन पौनिया के बड़े भाई देवेन्द्र पौनिया की मुताबित उनका छोटा भाई प्रवीन पौनिया,पत्नी अक्की, बच्ची नित्या व बहन प्रियदर्शनी ओमान, यूएई सहित कई देशों में घूमने के लिए 26 फरवरी को गए थे। शनिवार को छोटा भाई व परिवार ओमान में थे। इसी दौरान इजराइल-ईरान में युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में मिडिल ईस्ट के ओमान सहित आधा दर्जन देशों को अपनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.