झांसी, फरवरी 11 -- झांसी, संवाददाकोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। बुधवार तेज रफ्तार बाइक दुगैलिया बस स्टैंड के पास पुलिया से टकराकर बाइक समेत परिवार नहर में गिर गया। जिससे दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव एवनी निवासी राहुल राजपूत अपनी पत्नी और दो बेटियों वैष्णवी व गौरी के साथ गुरसराय में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार को सुबह वह अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही सभी को लेकर दुगैलिया बस स्टैंड के पास पहुंचे। तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। बाइक पुलिया से टकराकर नहर में गिर गई। वहीं दंपति व उनकी दोनों बेटियां भी संभल नहीं पाई तो वह भी नहर में गिर गई। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.