परिवार संभालना मुश्किल, CM भजन लाल शर्मा के सामने छलका महिला का दर्द, पति का हुआ ट्रांसफर
नई दिल्ली, मई 21 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुड़ादा गांव में रात्रि विश्राम के बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद किया। सुबह करीब सवा 6 बजे गांव भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री ने चौपाल पर ग्रामीणों के साथ खाट पर बैठकर चाय पी और करीब दो घंटे तक पानी, बिजली, सड़क और सरकारी योजनाओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए और त्वरित कार्रवाई भी करवाई।अलसुबह गांव भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुड़ादा गांव में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री सुबह गांव भ्रमण के लिए निकले। वे सीधे गांव की चौपाल पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.