हमीरपुर, मार्च 20 -- राठ। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से मजदूरी कर पत्नी बच्चों के साथ घर लौटे मजदूर ने गुरुवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के बिहर गांव निवासी भूपेंद्र अहिरवार ने बताया कि 28 वर्षीय भाई असेंद्र उर्फ भूरा अहिरवार औरंगाबाद में मेहनत मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी विनीता और दो बच्चों के साथ घर आया था। भाभी विनीता बच्चों को लेकर अपने मायके ममना चली गई थी। तभी भाई ने ने गुरुवार की रात साड़ी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह छह बजे भूरा को फंदे पर लटके देखा तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में फंदे से उतारा गया। मृतक अपने पीछे मां पानकुंवर, पत्नी विनीता पुत्र आर्या और आर्यन को रोते हुए छोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.