गया, मार्च 7 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में व्याख्यान व परिचर्चा का आयोजन हुआ। कॉलेज की एनएसएस इकाई, एनसीसी इकाई व दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में युवतियों की भूमिका' पर आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी ने कहा कि परिवार व समाज के निर्माण, विकास व सुचारू संचालन में युवतियों व महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, वहीं प्रसन्नता, समृद्धि और सफलता की उपस्थिति होती है। उपाध्यक्ष डॉ. रिचा दुबे ने महिलाओं को अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने की बात कही। समन्वयन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने स्वरचित कविता 'हर नारी में है नवदुर्गा' द्वारा नारी के विविध कल्याणकारी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.