परिवार वालों पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 23 -- एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कोर्ट के आदेश पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिथरी के गांव उड़ला जागीर की सायबा ने इस मामले में अपनी सास बारादरी के मोहल्ला लोधी टोला की अन्नो उर्फ नगीना, ननद नाजिया, देवर साहिल के अलावा असीम, मुख्त्यार उर्फ भूरा, फिरोज और जीनत को नामजद किया है। सायबा का कहना है कि उनकी शादी तीन-चार साल पहले सोनू से हुई थी। मगर ससुराल वाले दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे। तीन जुलाई 2025 को मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला किया और घर से निकाल दिया। पति सोनू उनके साथ रहता चाहता था लेकिन आरोपी उसे छोड़ने का दबाव बनाते थे। इस वजह से उसके पति ने 26 मई को खुदकुशी कर ली। उन्होंने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.