कौशाम्बी, जनवरी 27 -- कोखराज ग्राम पंचायत में मतदाता सूची से छूटे नो मैपिंग वालो का नाम जाति प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर नक़ल के माध्यम से मंगलवार को जुड़वाने का काम किया गया। इस दौरान तहसीलदार व सम्बंधित अधिकारियों ने मिलकर जुड़वाने का काम किया। एसआईआर के सत्यापन के बाद तमाम ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से छूट गए थे। सूची में नाम नहीं होने पर लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सिराथू तहसील के तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल राजस्व कर्मियों के साथ मंगलवार को कोखराज ग्राम पंचायत के मजरा महमदपुर पहुंचे। कैंप लगाकर ग्रामीणों को बुलाया और कोखराज गांव के भाग संख्या 83, 84, 85 के लगभग 100 मतदाताओं के नाम का सत्यापन कराया गया। एसआईआर के सत्यापन में छूटे मतदाताओं के नाम तहसीलदार के निर्देश के बाद मतदाता सूची में जोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.