चंदौली, मई 1 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरौझा गांव के हिनौती मौजा स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को काशी की मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि राम कथा को आरंभ से अंत तक भावपूर्वक सुनने से भगवान का साक्षात्कार संभव होता है। कथा तभी सफल होती है जब वह श्रवण के साथ मन में भी उतर जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की बाधा आने पर भगवान का स्मरण करने से संकट दूर हो जाते हैं। परिवार और परमात्मा के प्रति प्रेम को जीवन का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां परिवार में प्रेम होता है, वहां लक्ष्मी का वास बना रहता है और जहां ईश्वर के प्रति आस्था होती है, वहां भगवान स्वयं निवास करते हैं। यह भी पढ़ें- राम के वनवास जाने की...