सिमडेगा, मई 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजाघर परिसर में रविवार को धूमधाम से संत जोसेफ पर्व मनाया गया। मौके पर मुख्य रुप से नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, जिप सदस्य जोसिमा खाखा सहित कई वार्ड पार्षद उपस्थित थे। मौके पर पल्ली पुरोहित फा इग्नायुस टेटे ने जन सेवा कर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने की बात कही। मंच संचालन युवा संघ के सदस्य ब्रिशियुस सोरेंग ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन कैथलिक सभा के अध्यक्ष राजन बा: ने किया। मौके पर नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, वार्ड पार्षद रोसा केरकेट्टा, गोरेती सोरेंग, जोसफा लकड़ा, अगुस्ता कुल्लू, फ्रांसिस जेवियर सोरेंग, राकेश लकड़ा, अनूप लकड़ा, सुनील मिंज सहित कैथलिक सभा, महिला संघ एवं युवा संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे। ओलिवर लकड़ा ने कहा कि आज के बदलते समय में पिताओं की भूमिका और भी महत्वपू...