अमरोहा, अगस्त 1 -- घरेलू क्लेश में विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने समझौता हो गया। मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की शादी पास के ही गांव निवासी एक महिला के साथ छह साल पहले हुई थी। दंपति के दो बेटी भी हैं। चर्चा है कि बुधवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता ने घर में रखे जहर का सेवन कर लिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या कर सुबूत मिटाने का आरोप प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले गए, जहां बुधवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। शुरुआत में मायके पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई ...