सीवान, मार्च 18 -- सीवान , निज संवाददाता। नगर के वीएमएचई इंटर कॉलेज के प्रांगण में हो रही नौ दिवसीय संगीतमय, लालित्यपूर्ण, रसमयी श्रीराम कथा को विराम मिला। अंतिम दिन श्रीराम कथा कहते हुए राजन जी महाराज ने बेहद भावुक होकर कहा कि मैं तो विश्व के हर कोने में श्रीराम कथा कहता रहा हूं। लेकिन जो आनंद की अनुभूति अपने गृहनगर में कथा कहने में होती है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि मैंने 2011 में श्रीराम कथा कहना प्रारंभ किया। तकरीबन 12 साल बाद 2023 में मैंने गांधी मैदान में श्रीराम कथा कही। इसके बाद 2026 में वी एम इंटर कॉलेज में श्रीराम कथा कहने का सौभाग्य मिला। इसके लिए उन्होंने श्रीराम कथा आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। सोमवार को श्री राम कथा के विराम पर महाभंडारा आयोजित हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद को ग्रहण किया। श्रीराम कथा का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.