हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस-सादाबाद: सादाबाद के गांव समदपुर का रहने वाला सेना का जवान अपने परिवार का काफी चहेता था। तीन बहनों में अकेला भाई होने पर सब उसे स्नेह करते थे। परिवार के लोगों को जब गुरुवार दोपहर को जब यह जानकारी मिली कि गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तो परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को समदपुर निवासी अखिलेश कुमार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई,जब वो एक मुकदमें में पेशी कराने के बाद कार के जरिए अपने घर आगरा लौट रहा था। तभी मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के निकट गाड़ी से आए हमलावरों ने घेरकर फायरिंग कर दी। जिसमें जवान की मौत हो गई। मृतक अखिलेश अपनी तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। मृतक जवान के पिता देवेन्द्र सिंह खुद रिटायर्ड फौजी है। गांव में मृतक की मां रहती है,जबकि दोनों बहने दिल्ली में रहकर अपनी तैयारी कर रही है। तो सबसे बड़ी बहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.