बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुम्हारसो पंचायत के बदिया गांव वार्ड नं.एक निवासी मजदूर रामवरण पासवान पिता महावीर पासवान की मौत ट्रैक्टर की दुर्घटना में उसके नीचे दबकर बखरी प्रखंड कार्यालय के समीप मुख्य पथ पर मंगलवार देर शाम हो गई। वह बहादुरपुर की तरफ से मिक्सर मशीन लेकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। बखरी थाना पुलिस शव को बेगूसराय में पोस्टमार्टम बाद बुधवार सुबह स्वजन को सौंप दिया। शव आने के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया गया कि परिवार का भरण-पोषण करने वाला वह अकेला व्यक्ति था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसमें एक आठ साल का एक दस साल तथा एक 12 वर्ष का है। पत्नी संजीता देवी छाती पीट-पीट कर चित्कार लगा कर कह रही थी कि अब धिया पुता के केय कमाय के खिलैतेय हो रजवे। वहीं, घायल ट्रैक्टर चालक दरभंगा का आनंद पासवान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.