परिवार मुंबई में घर में लगी आग, गृहस्थी हुई राख
प्रयागराज, मई 22 -- हनुमानगंज, संवाददाता। सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा, दुबावल गांव में गुरुवार को देर रात टैक्सी चालक के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की किंतु कुछ ही देर में आग विकराल रूप धारण कर लिया। कई घंटे मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की पहुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।उक्त गांव निवासी वेदपति मिश्र मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। इस समय वे परिवार सहित मुंबई में हैं। गुरुवार को उनके दो मंजिला मकान के ऊपरी तल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता वेदपति की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गृहस्वामी के आने के बाद ही सही नुकसान का आंकलन हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.