जमुई, अप्रैल 20 -- झाझा । निज संवाददाता परिवार के लोग घर पर ताला लगा बीमार बहन को देखने गए, पीछे से चोरों ने दस हजार नकद समेत सोने-चांदी के लाखों के गहने उड़ा दिए। थाना में देर से दर्ज उक्त घटना झाझा नगर के पुरानी बाजार चैती दुर्गा मंदिर के समीप की है। पीड़ित विक्की कुमार द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार बीते 13 तारीख को सूचना मिली थी कि उसकी चौरा में ब्याही बहन की तबीयत खराब है। सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य 13 के दिन में चले गए थे जबकि वह दोनों भाई घर-दुकान में ताला बंद कर रात को वहां गए थे। बताया कि 14 की सुबह घर लौटने पर घर की छिटकनी टूटी हुई व दरवाजा सटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ,दोनों गोदरेज अल्मारी खुली हुई एवं छोटी-बड़ी चार बक्सा के ताले टूटे हुए मिले थे। बकौल आवेदक,घर से सोने की दो जोड़ी बाली, मांगटीका, नथिया, लॉकेट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.