पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा बड़ा परिवार है। जो असंतुष्ट हैं। वे भी अपने हैं। समय आने पर अन्य कमेटियां बनेंगी। तो उनमें वरिष्ठों को प्रमोट किया जा सकता है। पार्टी कार्यालय में नवगठित भाजपा कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान भी किया गया। भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष गोकुल ने बताया कि भाजपा पीलीभीत के फेसबुक एकाउंट से कुछ भी डालने या टैग करने को लेकर रोक लगा दी है। पूरी नई टीम उत्साह के साथ अपने पूर्व से चल रहे चुनावी विजयी सफर को बनाए रखने पर फोकस करे। जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि नई टीम में आठ उपाध्यक्ष, इस बार तीन महामंत्री और आठ जिला मंत्री समेत एक कोषाध्यक्ष और 68 सदस्यों वाली टीम संगठन की शक्ति बनेगी। जिलाध्यक्ष गोकुल ने कई सवालों के जवाब में कहा कि...