परिवार पहचान पत्र का ग्राम सभाओं के माध्यम से होगा सत्यापन
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार पहचान पत्र से संबंधित जानकारी को अपडेट और सत्यापित करने के लिए ग्राम सभाओं के माध्यम से विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। अभियान में परिवार की संरचना, अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी परिवार, 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार, कच्ची छत वाले मकान और परिवार के प्रत्येक सदस्य के व्यवसाय की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पात्र परिवारों की जानकारी को जमीनी स्तर पर सही और प्रमाणित करना है। विशेष रूप से 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय का ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। ग्राम सभा का निर्णय इस संबंध में महत्वपूर्ण आधार रहेगा। सत्यापन के दौरान पहले परिवार की संरचना की पुष्टि होगी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.