परिवार पर लोहे की राड और ईंट-पत्थरों से हमला
फरीदाबाद, जून 30 -- पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत मंडौरी गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, लोहे की राड और ईंट-पत्थर चलने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मंडौरी की रहने वाली नीना ने बताया कि वह एक घरेलू महिला है और उसका पति काफी समय से बीमार चल रहा है। बीती 25 जून की सुबह बिजली विभाग की टीम गांव में छापा मारने आई थी। पीड़िता का बेटा श्यामवीर विभाग के कर्मचारियों को कागजात दिखाने के लिए घर के बाहर गया था।आरोप है कि जैसे ही श्यामवीर कागजात दिखाकर वापस घर लौटने लगा, तभी रास्ते में बैठे गांव के ही रामकिशन, उसके बेटों कर्मवीर व अजीत, और पत्नी भगवती ने उसे घेर लिया। आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.