बदायूं, जनवरी 15 -- बदायूं। न्यायालय के आदेश पर दातागंज में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि उन्होंने एक परिवार पर तमंचा, लाठी-डंडा और अन्य हथियारों से हमला किया, गंभीर चोटें पहुँचाईं, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और पीड़ितों को भागते समय पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दातागंज कोतवाली के पापड़ गांव के रहने वाले एवरन सिंह पुत्र पुतुलाल ने न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन दातागंज में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके परिवार पर छह लोगों ने जान से मारने की नियत से हमला किया। उन्होंने बताया कि 11 मई 2025 की शाम लगभग 5 बजे, उनका बेटा राजेश, बहू लक्ष्मी और पोती पायल बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों शेरू, मुनेन्द्र, जितेन्द्र, आजवेन्द्र, सुखपाल उर्फ फंकार और नन्ही देवी ने उन्हें रोक लिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.